मिलिया उस वैद्य से जोसिर्फ 40 रुपए में कर रहे है MS Dhoni के घुटने का इलाज ,अब दुनिया भर में हो रहे इनके चर्चे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों एक दर्द से गुजर रहे हैं। दरअसल, धोनी को दोनों पैरों के घुटने में दर्द की शिकायत है और इसके लिए वो किसी बड़े अस्पताल से नहीं बल्कि एक वैद्य से इलाज करा रहे हैं, जो रांची का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में देसी दवाओं से इलाज करने वाले वैद्य बंदन सिंह खेरवार ने बताया है कि वो महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों का इलाज कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले धोनी उनके वहां आए और अपने घुटनों के दर्द के बारे में बताया। वैद्य वंदन सिंह खेरवार ने धोनी का इलाज शुरू किया और उन्हें देसी दवा दे दी। वंदन सिंह हर मरीज से 20 रुपए देखने की फीस और 20 रुपए की दवाई देते हैं। धोनी से भी उन्होंने 40 रुपए फीस ली थी। वंदन बताते हैं कि धोनी उनके यहां से करीब 4 बार दवा लेकर जा चुके हैं और उन्हें अब अपने दर्द में आराम भी मिल गया है।
वंदन सिंह हर मरीज से 20 रुपए देखने की फीस और 20 रुपए की दवाई देते हैं। धोनी से भी उन्होंने 40 रुपए फीस ली थी। वंदन बताते हैं कि धोनी उनके यहां से करीब 4 बार दवा लेकर जा चुके हैं और उन्हें अब अपने दर्द में आराम भी मिल गया है।
धोनी के माता-पिता भी इसी वैद्य के पास से दवाई लेकर जाते हैं और करीब 2-3 महीने से इस वैद्य के पास आ रहे हैं। वंदन सिंह का कहना है कि उनकी दवा जोड़ों के दर्द में जल्द से जल्द राहत पहुंचाती है। उनकी दवा खाने से मरीजों को दर्द से आराम मिल जाता है। वंदन सिंह बताते हैं कि उनके पास बड़े से बड़ा आदमी भी सामान्य मरीज की तरह दवा लेने आता है